ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

संजय गांधी ताप परियोजना की तीसरी इकाई से उत्पादन बंद

भोपाल । मध्यप्रदेश ताप परियोजना की सर्वश्रेष्ठ ताप परियोजना मंगठार में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में नए साल में यूनिट के बंद होने की खबर सामने आई है। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थर्मल प्रोजेक्ट की तीसरी इकाई के कंडक्टर में तकनीकी खराबी के कारण 210 मेगावाट की इकाई को बंद कर सुधार कार्य किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश का संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र सुर्खियों में बने रहने का आदी हो चुका है। नए साल की शुरुआत होते ही प्लांट एक बार फिर चर्चा में आ गया है। संजय गांधी थर्मल प्रोजेक्ट की इकाई लगातार खराबी का शिकार हो रही है। इनके बंद होने के बाद प्रदेश में बिजली का संकट गहराने लगता है।

विदित रहे कि पिछले दो महीने में इस परियोजना में आधा दर्जन से अधिक बार इकाईयों का बंद रहना परियोजना की कार्य अक्षमता का परिणाम बताया जाता है। परियोजना के चीफ इंजीनियर अधिकारी बी के कैलसिया ने बताया कि यूनिट का कंडक्टर गर्म हो रहा था जिस कारण से यूनिट को बंद कर सुधार कार्य किया जा रहा है कंडक्टर सुधार कर जल्द ही यूनिट को शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button