ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

जाट राजनीति के जरिए इस नेता ने की थी सियासी सफर की शुरूआत, मोदी मंत्रिमंडल में हुई रिएंट्री

लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट राजनीति के जरिए अपने सियासी सफर की शुरूआत करने वाले संजीव बालियान गुरूवार को लगातार दूसरी बार मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बालियान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हाल में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष अजित सिंह के खिलाफ करीब साढे 6 हजार वोटों से रोमांचक जीत हासिल की थी।

वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा में आरोपी बनाए गए बालियान ने इससे पहले वर्ष 2014 में बसपा के कादिर राणा को 4 लाख से अधिक वोटों से हराया था। पिछली मोदी सरकार में उन्हे कृषि एवं खाद्य प्रसंस्कण विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया था जबकि बाद में वह जल संसाधन, नदी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बने।

संजीव बालियान ने 2013 में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरीं थीं, जब उनका नाम मुजफ्फरनगर दंगे में आया था। उन पर दंगों के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप था। आरोप था कि सितंबर 2013 में उन्होंने एक महापंचायत की थी, जिसके कारण इलाके में माहौल बिगड़ा था। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने नाराज जाटों को मनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button