ब्रेकिंग
ILBS का 'लिवर मिशन': दिल्ली मॉडल से होगा हर नागरिक का फ्री चेकअप, सरकार ने खोला मदद का पिटारा कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें: किसान आंदोलन पर टिप्पणी मामले में कल बठिंडा कोर्ट में होंगी पेश मराठी कार्ड पर छिड़ा घमासान! भाजपा अध्यक्ष बोले- भाषा के नाम पर जहर न घोलें, वोटिंग से पहले सियासी प... मिसाइल से लेकर माइंडसेट तक... सेना प्रमुख ने समझाया क्या है 'शौर्य संप्रवाह', दुश्मनों के लिए बजाई ख... सावधान! उत्तर भारत में जारी है 'कोल्ड वेव' का कहर; रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी, जानें मौसम विभाग की नई चे... प्रयागराज माघ मेला: श्रद्धालुओं के बीच मची चीख-पुकार, दूसरे दिन भी भड़की आग; आखिर कहाँ है सुरक्षा इं... तनाव के बीच तेहरान से आया राहत भरा मैसेज: 'टेंशन मत लेना...', जानें ईरान में फंसे भारतीय छात्रों का ... शमशान से घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार! सीकर में भीषण हादसा, एक साथ उठीं 6 अर्थियां राणा बलचौरिया मर्डर केस में SSP मोहाली के बड़े खुलासे, गिरफ्तार शूटरों ने बताए चौंकाने वाले सच घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच खुले पंजाब के स्कूल, अभिभावकों ने उठाई छुट्टियां बढ़ाने की मांग
उत्तरप्रदेश

7 जनवरी तक यूपी में घने कोहरे के साथ कोल्‍ड डे का अलर्ट जारी

लखनऊ । नए साल की दस्तक के साथ ही कड़ाके की सर्दी का असर भी शुरू हो गया है।। नए वर्ष का स्वागत मौसम ने घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ किया। मंगलवार सुबह से ही लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, गाज‍ियाबाद में घना कोहरा छाया हुआ है। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी सात जनवरी तक देशभर के 27 जिलों में घने कोहरे और शीत दिन के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं 31 जिलों में कोहरे से सचेत रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

रात में और ग‍िरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एम निदेशक के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के साथ साथ पहाड़ों से भी हवा प्रदेश की ओर चल रही है। इस कारण पश्चिमी जिलों में शीत दिन के साथ दिन के तापमान में अधिक बदलाव नहीं हो रहा है। वहीं दिनभर धुंध की स्थिति भी बनती दिख रही है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि बर्फीली हवा चल से गलन महसूस होगी। तीन दिन के बाद अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी नजर आ सकती है। वहीं रात में पारा गिर सकता है।

तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई

सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग चार डिग्री तक गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेशभर में ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान आगरा में 18.8 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे कम तापमान फतेहपुर में पांच डिग्री सेल्सियस और कानपुर नगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में घने से अत्यधिक घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, शीत दिन की भी प्रदेश भर में आशंका हो सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Back to top button