ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

गुजरात CM के लिए खरीदा गया 191 करोड़ का प्लेन!, 7000 Km तक भरेगा उड़ान

अहमदाबादः गुजरात भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य वीवीआईपी की यात्रा के लिए 191 करोड़ रुपए का विमान खरीदा है। इस विमान का इस्तेमाल सीएम रूपाणी के अलावा राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री जैसी विशिष्ट हस्तियां कर सकती हैं। इस विमान को खरीदने के लिए पांच साल पहले प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस विमान की खासियत है कि इसमें एक साथ 12 यात्री सफर कर सकते हैं और इसकी फ्लाइंग रेंज करीब 7 हजार किमी है, जोकि वर्तमान विमान ‘बीचक्राफ्ट सुपर किंग’ से काफी अधिक है। इस विमान को कनाडा के क्यूबेक स्थित बोम्बार्डियर कंपनी ने बनाया है। अधिकारियों के मुताबिक दो इंजन वाला ‘बोम्बार्डियर चैलेंजर 650’ विमान अगले दो हफ्ते में गुजरात सरकार को मिल जाएगा। इसकी खरीददारी से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।

पिछले 20 सालों से हो रहा है बीचक्राफ्ट सुपर किंग विमान
बीचक्राफ्ट सुपर किंग विमान का इस्तेमाल पिछले 20 सालों से मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य हस्तियों की यात्रा के लिए किया जा रहा है। यह विमान करीब 870 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इसमें 9 यात्री सफर कर सकते हैं।

चीन तक उड़ान भर सकेंगे CM और VVIP
नए एयरक्राफ्ट की फ्लाइंग रेज वर्तमान वाले से काफी अधिक है और वीवीआईपी इसमें चीन तक यात्रा कर सकते हैं। जबकि बीचक्राफ्ट सुपर किंग की फ्लाइंग रेंज इतनी नहीं थी। ऐसे में सीएम की लंबी दूरी की यात्रा को देखते हुए सरकार को प्राइवेट जेट किराए पर लेने के लिए मजबूर होना पड़ता था।

एक चार्टेड एयरक्राफ्ट को किराए पर लेने की कीमत 1 लाख रुपए प्रति घंटा या इससे अधिक थी। ऐसे में नया विमान खरीदना जरूरी हो गया था। वहीं सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पुराने विमान में री फ्यूलिंग की समस्या भी थी। उस विमान को अहमदाबाद से गुवाहाटी जाने में करीब 5 घंटे लग जाते थे जबकि नए एयरक्राफ्ट में यह दूरी 1 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी और इसमें री-फ्यूलिंग की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button