ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री ने बावड़ी सफाई पर जबलपुर के जल संरक्षण अभियान को सराहा

जबलपुर। जबलपुर में बावड़ियों की सफाई और इसके संरक्षण की दिशा में हो रहे कार्य को प्रधानमंत्री ने सराहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जबलपुर के सांसद राकेश सिंह द्वारा जल संरक्षण की दिशा में लगातार किये जा रहे कार्य की सराहना की है। इस सिलसिले में उन्होंने ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है। जल संरक्षण के लिए जबलपुर में जनभागीदारी की यह भावना हर किसी को प्रेरित करने वाली है। इस ट्वीट के साथ ही सांसद व उनके सहयोगियों का हौसला बढ़ गया।

सांसद ने किया गढ़ा स्थित बावड़ी में श्रमदान

सांसद राकेश सिंह ने कहा कि जल रूपी विरासत जो हमे मिली उसे आने वाली पीढ़ी को देना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है और इसका निर्वहन करने सभी को आगे आना चाहिये। वे गतिमान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जल रक्षा अभियान के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गढ़ा स्थित बाबड़ी में श्रमदान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जबलपुर में हो रहे जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना करना हम सभी के लिए गौरव की बात है और यह दूसरी बार है जब उन्होंने जल संरक्षण के प्रयास की सराहना की है।

संग्राम सागर के उन्नयन पर भी पीएम ने किया था ट्वीटः

इसके पूर्व भी संग्राम सागर तालाब के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य की ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सराहना की थी। प्रधानमंत्री हमेशा से जल संरक्षण के लिए लोगो को प्रेरित करते है और पर्यावरण के प्रति उनका इतना अधिक रुझान है जिसकी हम कल्पना नही कर सकते साथ ही जल के संरक्षण के विषय मे जितनी गहरी जानकारी उनको है उससे हम सभी को सीखना चाहिए। जल रूपी विरासत जो हमे मिली उसे आने वाली पीढ़ी को देना हमारी जिम्मेदारी है।

इन लोगों ने किया था श्रमदानः

सफाई अभियान के अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, प्रदेश कार्य सदस्य अभिलाष पांडे, दीपांकर बेनर्जी, एसके मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, नगर महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, अंजू भार्गव, सिद्धार्थ शुक्ला, संतोषी ठाकुर, रूपा राव, अजय तिवारी, संजय चौधरी, पार्षद राहुल साहू, जीतू कटारे, संजय तिवारी, महेश राजपूत, श्रीराम पटेल, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र विश्वकर्मा, अतुल चौरसिया, कौशल सूरी, राहुल खत्री, राहुल दुबे, अतुल जैन, संतोष लालवानी, काके आंनद, हृदेश राजपूत, देवेंद्र मनोध्या, संजय नाहतकर, मालती चौधरी, अर्चना सिंह, बिट्टू राय, प्रसन्न उपाध्याय, मोनू पटेल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।

Related Articles

Back to top button