ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए 125 बिजली कार्मिक लगेंगे

भोपाल।  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने युद्धस्तर पर तैयारी की है। आयोजन के लिए 7 से 12 जनवरी तक 125 बिजली कार्मिक लगेंगे। इनमें 40 इंजीनियर शामिल हैं। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर बिजली कंट्रोल रूम बनेगा। स्कॉडा से भी बिजली वितरण पर नजर रखी जाएगी। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से एयरपोर्ट तक के 500 से ज्यादा पोल पर सिल्वर कलर की पुताई कर सुंदर रूप दिया गया है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि लोहामंडी कबीटखेड़ी निरंजनपुर स्कीम 114 विजय नगर के ग्रिडों पर विशेष कार्य किए गए हैं। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर स्कीम नंबर 78 प्रथम और मांगलिया से 33 केवी लाइनों से दोहरी सप्लाय रहेगी। दोनों ही फीडरों को विशेषीकृत रूप दिया गया हैं। मेहमानों को ठहराने के लिए प्रशासन द्वारा चिन्हिंत 37 होटलों के पास की 11 केवी लाइनों का मेंटेनेंस और पेट्रोलिंग का कार्य पूर्ण किया गय़ा है। साथ ही रेडिसन पार्क और एशेंसिया होटल के पास भी बिजली कर्मचारी विशेष रूप से तैनात रहेंगे। यहाँ ज्यादातर मेहमान ठहरेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि ब्रिलियंट सेंटर के पुलिस कंट्रोल रूम रजिस्ट्रेशन सेंटर डिजिटल हेंगर राजबाड़ा हेमिल्टन रोड ग्रिड पागनिस पागा ग्रिड बजाजखाना ग्रिड जिंसी ग्रिड प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल लालबाग डेली कॉलेज रेसीडेंसी एयरपोर्ट पार्किंग एयरपोर्ट आदि पर भी बिजली कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

बिजली इंजीनियर वायरलेस सेट से लैस रहेंगे वहीं आपूर्ति वाली 33 केवी लाइनों पर स्काडा से नजर रहेगी। फील्ड के सभी बिजली इंजीनियर स्काडा कंट्रोल सेंटर और सिटी कंट्रोल रूम पोलोग्राउंड से हर पल सेट पर संपर्क में रहेंगे। अधीक्षण यंत्री ने बताया कि ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों के साथ चर्चा कर 220 केवी 132 केवी ग्रिडों के साथ ही बिजली वितरण कंपनी के ग्रिडों लाइनों से निर्बाध आपूर्ति की सारी तैयारी सुनिश्चित की गई हैं।

Related Articles

Back to top button