ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

नाबालिग को फुसलाकर कमरे में बुलाया, अधेड़ ताऊ ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

सागर: जिले के खुरई (देहात) थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके 58 वर्षीय ताऊ ने दुष्कर्म कर दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद स्वजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

डरी-सहमी रहती थी पीड़िता

पीड़िता की मां ने बताया कि पिछले कुछ समय से बच्ची डरी-सहमी सी रहती थी। तीन माह से उसका पीरियड भी नहीं आ रहा था। उसके हावभाव से गड़बड़ी की आशंका हुई। जब बच्ची से प्यार से पूछा, तो उसने बताया कि करीब ढाई महीने पहले वह अपने ताऊ के घर खेलने के लिए गई थी। उस समय घर पर कोई नहीं था। इस दौरान ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने धमकी दी थी कि यदि किसी को कुछ बताया तो तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर दूंगा। इस कारण नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया था।

इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 64(2) एफ, 64 (2) (आइ), 65 (1), 351(3) सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ की मारपीट

उधर, कैंट थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खजुरिया गुरु में मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई से मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि फरियादी करण सिंह उर्फ कमलेश पिता नब्बू अहिरवार ग्राम खजुरिया गुरु ने रिपोर्ट लिखवाई। जिसमें उसने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर के बाहर बैठा था। तभी बाइक को लेकर छोटा भाई रामविशाल अहिरवार उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर छोटे भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने आकर बीच-बचाव किया।

Related Articles

Back to top button