ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

तीन लोगों की हत्या के बाद छिपे पांच आरोपित गिरफ्तार, हथियार जब्‍त

भिंड। मेहगांव के पचैरा गांव में चुनावी रंजिश के चलते दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों से एक अधिया, दो कट्टा, एक फरसा, एक कुल्हाड़ी और पांच कारतूस जब्त किए हैं। बताया जाता है, कि आरोपित गांव के पास सरसों के खेत में हथियार लेकर घात लगाकर छिपे हुए थे, मौका मिलते ही मृतक हाकिम पक्ष के अन्य लोगों की भी हत्या कर देते। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपितों को दबोच लिया। गांव में तनाव की स्थिति दूसरे दिन भी बनी रही। सुरक्षा के लिए छह सब इंस्पेक्टर और क्यूआरएफ के जवान आरोपित और फरियादी पक्ष के घरों के अलावा गांव में तैनात हैं।

यह है पूरा मामला

पंचायत चुनाव में पूर्व सरपंच निशांत उर्फ बंटी त्यागी और हाकिम प्रसाद त्यागी ने अपने-अपने समर्थक को खड़े किए थे। चुनाव में हाकिम पक्ष के मायाराम जाटव सरपंच बन गए। वर्तमान सरपंच, पूर्व सरपंच के कार्यकाल में हुई निर्माण कार्यों की जांच के लिए शिकायत कर रहे थे। रविवार सुबह 10 बजे हाकिम प्रसाद त्यागी अपने स्वजनों के साथ खेत पर जा रहे थे। जब वह पंचायत भवन के आगे कंकाली माता मंदिर के पास पहुंचे तभी पूर्व सरपंच ने हथियारबंद अपने 15-16 समर्थकों के साथ हाकिम को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना में 55 वर्षीय हाकिम पुत्र कैलाश नारायण त्यागी, 24 वर्षीय गुल्लू उर्फ अनुज पुत्र महेश त्यागी और 35 वर्षीय धीरेंद्र उर्फ पिंकू पुत्र हरगोविंद त्यागी निवासी पचैरा की मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

सरसों के खेत में छिपे पांच आरोपितों को पकड़ा

मेहगांव थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना के बाद आरोपितों को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गईं। रात में सूचना मिली कि कुछ लोग पचैरा गांव के बाहर सरसों के खेत में छिपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने शिवसागर पुत्र जसवंत त्यागी, रामानंद पुत्र रामसिया त्यागी, जितेंद्र पुत्र रामकुमार त्यागी, राहुल पुत्र संयम त्यागी और विशाल त्यागी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों से एक अधिया, दो 315 बोर के कट्टा, पांच कारतूस, एक फरसा और एक कुल्हाड़ी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान टीआइ तिवारी के अलावा साइबर सैल से एसआइ शिवप्रतापसिंह, दीपेंद्र यादव, एएसआइ सत्यवीरसिंह, गोरमी टीआइ बृजेंद्र सिंह सेंगर, अमाायन थाना प्रभारी सुनील सिकरवार, बरासों थाना प्रभारी सीपीएस चौहान, बरोही थाना प्रभारी बृजमोहनसिंह भदौरिया शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button