ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
मध्यप्रदेश

सुनसान जगहों पर महिलाओं की चेन लूटने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर।  सुनसान जगहों पर पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाकर चेन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश मंगलवार रात कनाड़िया पुलिस गिरफ्त में आ गए। आरोपित शौक पूरा करने के लिए इस तरह के अपराध करते थे। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन्हें पकड़ा। डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि 1 जनवरी को थाने में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें महिला ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम 6.30 बजे ग्रीन एवेन्यू गेट के पास कनाडिया सर्विस रोड पर बाइक पर सवार दो बदमाश आए और मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गए। इसके बाद मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित अलबक्श उर्फ शेरू खान(18) निवासी ममता कालोनी और साहिल पठान (18) निवासी झल्ला कालोनी(खजराना) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने 28 नवंबर को आलोक नगर से महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र खींचना बताया। इनसे सोने के दो मंगलसूत्र, बाइक बरामद की गई। आरोपितों से अन्य चेन स्नेचिंग और लूट का माल खरीदने वाले सुनारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। कार्रवाई में थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे, एसआइ अविनाश नागर, एएसआइ नितिन कुमार भालेराव आदि की प्रमुख भूमिका रही।

वाक पर जा रही थी महिला

वहीं फरियादी महिला ने बताया कि वाक पर जाने के दौरान दो बदमाश सामने से मेरे पास आए और पीछे बैठे बदमाश ने मंगलसूत्र झपटा और खींचकर ले गए। मौके पर आसपास खड़े लोग सिर्फ मुझे देखते रहे, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।।

Related Articles

Back to top button