ब्रेकिंग
Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ...
मध्यप्रदेश

विधायक-सांसद समेत जैन समाज का प्रदर्शन, सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाने के गजट नोटिफिकेशन का विरोध

इंदौर: झारखंड में स्थित जैन दिगंबर श्वेतांबर समाज के पवित्र स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाने के गजट नोटिफिकेशन का विरोध देशभर में जैन समाज द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को इंदौर के निकलते रहे स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सैकड़ों की संख्या में जैन समाज द्वारा प्रदर्शन किया गया और केंद्र व झारखंड सरकार से सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल नहीं बनाने की मांग की। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित जैन समाज के तमाम पदाधिकारी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

सम्मेद शिखर मामले को लेकर लगातार देशभर में जैन समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। दरअसल झारखंड सरकार द्वारा सम्मेद शिखर को पर्यटक क्षेत्र घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन केंद्र सरकार को जारी किया है जिसके बाद से ही देश भर में जैन समाज ने अपने आस्था के केंद्र सम्मेद शिखर को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जा रहा है। वही प्रदर्शन के दौरान जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पटौदी ने बताया कि एक घटना जैन समाज के साथ हुई है जिसमें प्रदर्शन के दौरान जैन समाज के जैन मुनि जो विरोध के चलते अनशन पर बैठे थे जिनका दुखद निधन हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह समाज के साथ पूरे देश के लिए बड़ी दुखद घटना है जो मुद्दे को लेकर एक साधु को समाधि करना पड़े जिसके लिए पूरा जैन समाज भी दुखी है और शासन से निवेदन किया कि पवित्र तीर्थ स्थल को पर्यटक स्थल घोषित नहीं किया जाए, जिसके चलते बुधवार को बड़ी संख्या में जैन श्वेतांबर दिगंबर समाज के अनुयाई रीगल तिराहे पर सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया। वही सांसद शंकर लालवानी ने भी सम्मेद शिखर को लेकर केंद्र सरकार व झारखंड सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जैन समाज के धार्मिक आस्था का केंद्र सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल नहीं बनाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button