ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

आर्मी मेन बनकर टायर मंगवाए, ऑनलाइन की 53 हजार की ठगी, क्यूआर कोड व्हाट्सएप पर डाउनलोड करते ही निकाले रूपए

उज्जैन: उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में टायर का व्यापार करने वाले व्यापारी को एक शातिर ठग ने चार टायर मंगवाकर जाल में फंसाया और ऑनलाइन फ्रॉड कर कुल 53 हजार से अधिक की चंपत लगा दी। आरोपी ने टायर का पेमेंट करने के लिए आर्मी का ऑनलाइन चेक का हवाला देकर क्यू आर कोड स्केन करवाया और एक के बाद एक तीन बार पेमेंट निकाल कर कुल 53 हजार निकाल लिए।

बजरंग नगर निवासी हर्ष जायसवाल की कृषि उपज मंडी के सामने जय महाकाल टायर के नाम से टायर की दुकान है। सोमवार को अज्ञात व्यक्ति ने अपने आप को आर्मी मेन बताकर स्कॉर्पियों कार के चार टायर खरीदने के लिए कॉल किया। सौदा हो जाने पर उसने टायर देवास रोड के नागझिरी स्थित संसार पब्लिक स्कूल भेजने का कहा। हर्ष ने चार टायर ऑटो में लोड कर नागझिरी के स्कूल में भेज दिए। स्कूल के बाहर खड़े ऑटो वाले ने हर्ष को फोन लगाकार बताया की आटो वाला 15 मिनिट से खड़ा है लेकिन टायर लेने कोई नहीं आया। जिस पर व्यापारी ने उक्त नंबर पर फोन लगाया फ़ोन पर कहा कि मैं बाहर नहीं आ सकता हूं। आप टायर का पेमेंट ले लो मैं एक आर्मी का बार कोड भेज रहा हूं इस को स्केन करते ही पेमेंट हो जाएगा। इसके बाद हर्ष द्वारा उक्त बार कोड स्केन करते ही उसके खाते से 9 हजार रुपए निकल गए।

क्यूआर कोड भेजकर तीन बार में निकाली राशि

आगर रोड के व्यापारी को शातिर ठग ने अपना शिकार बनाया। बदमाश ने टायर का पैमेंट करने के बहाने क्यूआर कोड देकर 53 हजार रुपए से अधिक की ठगी की है। सोमवार को हुई घटना के बारे में हर्ष ने बताया कि आरोपी ने कहा था कि आर्मी के स्केन चेक से टायर लेकर वहीं पैमेंट कर देगा। इसी के चलते उसने क्यूआर कोड भेजा स्केन करते ही पहले 9 हजार रुपए उड़ गए। इसके बाद जब उसे इस बारे में कहा तो उसने बताया कि गलती से मेरे पास आ गया है।

व्हाट्स पर स्केन नहीं किया फिर भी 44 हजार निकल गए

आरोपी ने 9 हजार निकालने के बाद हर्ष से कहा कि टायर का पेमेंट वापस करना है। इसलिए एक बार कोड व्हट्सएप पर भेज रहा हुं। इसे डाउनलोड कर स्केन कर लेना। हर्ष ने इस बार कोड को डाउनलोड तो किया लेकिन स्केन नहीं किया। इसके बाद भी दो बार बारकोड से 22-22 हजार रुपए निकल गए। इस तरह व्यापारी के साथ कुल 53 हजार रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button