ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

अश्विन के किंग्स इलेवन पंजाब में जाने के सवाल पर नेस वाडिया बोले- हमने मिलकर…

नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के सहमालिक नेस वाडिया ने बुधवार को कहा कि फ्रेंचाइजी और पूर्व कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया, हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक कोई करार नहीं किया है। अश्विन के जाने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम की कमान सौंपे जाने की संभावना है। किंग्स इलेवन पिछले दो महीने से दिल्ली कैपिटल्स के साथ बातचीत कर रहा था, लेकिन अब पता चला है कि कुछ अन्य टीमें भी अश्विन में दिलचस्पी दिखा रही हैं। अश्विन पिछले दो सत्र से टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम प्लेआफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। वाडिया ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि काफी अटकलबाजी चल रही है, लेकिन हम अभी बात कर रहे हैं।

अश्विन बहुत अच्छा और बहुमुखी प्रतिभा का धनी खिलाड़ी है। हम विभिन्न टीमों (दिल्ली सहित) से बात कर रहे हैं और जब भी स्थिति स्पष्ट होगी हम उसकी घोषणा करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम (अश्विन और किंग्स इलेवन) आपसी सहमति से इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हमें अलग होना चाहिए। हम कुछ टीमों से बात कर रहे हैं जहां से हमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिले तथा अश्विन और हमें दोनों को फायदा हो। हम हर किसी के लिये सर्वश्रेष्ठ करार चाहते हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button