ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
खेल

भारत की ये मशहूर क्रिकेट लीग फिर से विवादों में, विराट की टीम में रहे 2 क्रिकेटर स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार

बेंगलुरू : आईपीएल क्रिकेटर सीएम गौतम और कर्नाटक के उनके पूर्व साथी खिलाड़ी अबरार काजी को स्पाट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों क्रिकेटरों की गिरफ्तारी कर्नाटक प्रीमियर लीग में कथित तौर पर धन लेने के आरोप में की गई है। बेल्लारी टस्कर्स के कप्तान और कर्नाटक के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज गौतम और उनके साथी खिलाड़ी काजी को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया जो केपीएल के पिछले दो सत्र में स्पाट फिक्सिंग की जांच कर रही है। अतिरिक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘हमने केपीएल फिक्सिंग मामले में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।’’ पुलिस ने बताया कि दोनों हुबली बनाम बेल्लारी फाइनल मैच में फिक्सिंग में लिप्त पाये गए थे।

हुबली ने वह मैच आठ रन से जीता था। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें धीमी बल्लेबाजी के लिये 20 लाख रूपये दिये गए थे। उन्होंने बेंगलुरू टीम के खिलाफ एक और मैच फिक्स किया था।’’ गौतम इस सत्र में गोवा टीम में और काजी मिजोरम रणजी टीम में शामिल थे। कर्नाटक और गोवा के लिये रणजी ट्राफी खेलने के अलावा गौतम ने आरसीबी, मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये आईपीएल भी खेला। वह 94 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं और कर्नाटक टीम के नियमित सदस्य रहे। इस साल वह गोवा टीम में शामिल हुए थे। दोनों शुक्रवार से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टूर्नामेंट के लिये अपने अपने प्रदेश की टीम का हिस्सा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button