ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

अब हर शहर के बुजुर्ग कर सकेंगे यात्रा तीर्थ यात्रा

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह की महत्वाकांक्षी तीर्थ दर्शन योजना में अब प्रदेश के हर शहर से तीर्थ यात्री रखना अनिवार्य होगा। इसके तहत कलेक्टर्स को जिम्मेदारी दी गई है कि तीर्थ यात्रा का पूरा प्लान व आवेदन इस प्रकार से हों कि हर निकाय और विकासखंड से तीर्थ यात्री शामिल हो सकें। ऐसा पूरी योजना के तहत होगा न कि किसी एक यात्रा के तहत। इसके अलावा इसी महीने से रामेश्वरम और द्वारका से तीर्थ यात्रा का आगाज होगा।

शिवराज सरकार ने इस साल तीर्थ दर्शन योजना को अपडेट किया है। इसके तहत कई नई व्यवस्थाएं इस बार से शामिल की जा रही हैं। इसमें हवाई जहाज के जरिए यात्रा भी शामिल है। बुजुर्गों को इससे हवाई यात्रा का लुत्फ भी मिल सकेगा और यात्रा भी ज्यादा सहज और सरल हो जाएगी। इसका आगाज भी इस बार हो जाएगा।
4 माह का शेड्यूल
सरकार 21 जनवरी से तीर्थ यात्रा का आगाज करेगी। इसका चार माह का शेड्यूल घोषित किया गया है। इसके तहत ही यात्रा में हर निकाय से यात्री को शामिल करने के निर्देश हैं ताकि योजना का दायरा निचले व छोटे शहरों-कस्बों तक भी हो सके। 21 जनवरी को रामेश्वरम और 24 को द्वारका के लिए यात्रा का आगाज होगा। इस शेड्यूल में जगन्नाथ पुरी के लिए 3 मार्च 2023 को आखिरी तीर्थ यात्रा ट्रेन निकलेगी। इस दौरान कुल 20 यात्राएं चार महीने में होंगी।
भजन मंडली भजन संध्या भी हो

यात्रा का शेड्यूल इस प्रकार तैयार किया जाना है कि ट्रेन में भजन मंडली हों और जहां यात्रा का ठहराव हो वहां भजन संध्या भी हो। कोरोना के मद्देनजर प्रोटोकॉल का पालन भी अनिवार्य किया गया है। वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट अनिवार्य रहेगा। बाकी मौसम के अनुरूप निजी सामान ले जाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
योजना मोडीफाई

तीर्थ यात्रा को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद व्यवस्थाओं को लेकर नजर भी रखेंगे। दरअसल इस योजना ने उनकी श्रवण कुमार की छवि को उभारा था। योजना जून-2012 में लॉन्च की गई थी जिससे शिवराज के लोकप्रियता के ग्राफ में काफी बढ़ोत्तरी हुई। इसके चलते इस कार्यकाल में इस योजना को मोडीफाई किया गया है।

Related Articles

Back to top button