ब्रेकिंग
Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'...
मनोरंजन

Tunisha Sharma के जन्मदिन पर शीजान खान की बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 दिसंबर की दोपहर को एक्ट्रेस ने अपने टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। तुनिषा की मां ने बेटी की मौत का आरोप एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर लगाया है। फिलहाल शीजान पुलिस की हिरासत में हैं। पिछले 10 दिनों से पुलिस शीजान से इस केस को लेकर कई तरह के सवाल जवाब कर रही है। इस बीच शीजान खान की बहन और एक्ट्रेस फलक नाज ने तुनिषा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें विश किया है।

फलक ने तुनिषा संग शेयर की कई तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम पर तुनिषा और अपनी अनदेखी तस्वीरें साझा कर उनके लिए एक बड़ा-सा पोस्ट भी लिखा है- टून्नु मेरा बच्चा.. कभी नहीं सोचा था कि ऐसे विश करूंगी। तू जानती थी कि अप्पी ने प्लान किया था तेरे लिए सरप्राइज। मैं तुम्हे प्रिसेंस ड्रेस में देखना चाहती थी। मैं तुझे तैयार करती.. तेरा केक बनवाती। तेरा वो सरप्राइज्ड चेहार देखना था मुझे… तू जानती है अच्छे से टून्नु तू मेरे लिए क्या मायने रखती है।

दिल टूटा हुआ है मेरा बहुत, इतनी तकलीफ कभी महसूस नहीं हुई, जितनी तेरे जाने के बाद से है। कभी-कभी समझ नहीं आता कि किसके लिए दुआ करें। तेरी रूह की सुकून के लिए या हमारी (अम्मा, शीजान और मेरी)।’ जिंदगी के मुश्किल इम्तिहान, बेचैन रातें, अनदेखे आंसू, तू सब देख रही है। मुझे पता है कि तू मेरे आस-पास ही है। मैं तुझे महसूस कर सकती हूं। हम तुम्हें हर दिन याद करते हैं टुन्नू। तुम हमारे दिलों में हमेशा रहोगी। उम्मीद है कि तेरी सुकून वाली तलाश खत्म हो गई हो। हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा, मेरी नन्ही सी जान।’

हाल ही में शीजान खान की दोनों बहनों और मां ने मीडिया में एक प्रेस कांफ्रेंस रखी थी, जिसमे उन्होंने खुलासा किया था कि हम सब और तुनिषा की मां समेत एक्ट्रेस के दोस्त उनके लिए सरप्राइज पार्टी प्लान की थी। सब उसने 21वें जन्मदिन पर सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बर्थडे के ठीक 10 दिन पहले एक्ट्रेस ने अपनी जान ले ली

Related Articles

Back to top button