ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
देश

बाइक सवार युवक के ऊपर से निकल गई अनियंत्रित कार, युवक घायल

बिलासपुर। चकरभाठा के नयापारा चौक में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार युवक के ऊपर से निकल गई। इससे युवक बाल-बाल बच गया। हालाकि घायल युवक को चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मस्तूरी के नेतानगर निवासी रिषभ तिवारी पिता देवेंद्र तिवारी बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे दुकान के काम से वह अपने मामा कमल किशोर पांडेय के घर चकरभाठा आया था। रात में वह काली ढाबा खाना खाने गया था। युवक बाइक में सवार था। रात करीब 1:50 बजे वह अपने मामा के लिए खाना लेकर चकरभाठा जाने के लिए निकला था। अभी बाइक सवार रिषभ नयापारा चौक में पहुंचा था।

उसी समय रायपुर तरफ से स्वीफ्ट कार तेज रपतार से आ रही थी। अनियंत्रित कार ने रिषभ को ठोकर मार दिया। जिससे वह बाइक से गिर गया। इस बीच कार उसके ऊपर से निकल गया। इस हादसे में रिषभ के पैर, पेट, कंधें में चोटें आई। हालाकि, इस गंभीर हादसे में वह बाल बाल बच गया। इस बीच रिषभ बेहोश पड़ा रहा। होश आने पर उन्होंने मामा के बेटे पंकज पांडेय को फोन कर सूचना दी।

खबर मिलते ही पंकज अपने दोस्तों को लेकर पहुंचा। फिर आहत रिषभ को इलाज के लिए नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। इसके बाद रिषभ इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित चालक की पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button