ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

बेंगलुरु में सामने आया बुराड़ी जैसा मामला, घर में 9 माह के बच्चे के साथ एक ही परिवार के 5 लोगों के मिले शव

बेंगलुरु: कर्नाटक  के बेंगलुरु में भी दिल्ली के बुराड़ी जैसा मामला देखने को मिला है। दरअसल, यहां के एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की डेडबॉडी मिली है जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है। घटना के खुलासे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

एक रिपोर्ट के अनुसार,  परिवार के सदस्यों की आत्महत्या के बाद बच्चे की मौत भूख के चलते हुई है।

याद दिला दें कि इसी तरह का एक मामला साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में सामने आया था, जहां एक परिवार के 11 सदस्य घर की सीलिंग पर फांसी से लटके पाए गए थे।

9 महीनें की बच्ची के साथ 5 लोग घर में मिले मृतक
बता दें कि ये ताजा खौफनाक वारदात बेंगलुरु के बयादरहल्ली में हुई है।  घर में परिवार के 4 लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले, वहीं 9 महीनें की बच्ची का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। हालांकि इस दौरान घर में ढाई साल की एक बच्ची जिंदा मिली है, जिसको पुलिस ने रेस्क्यू किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  शुरुआती जांच में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है।

वहीं जांच में मृतकों की पहचान भारती (51), सिंचन (34), सिंधुरानी (31) और मधुसागर (25) के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को जब वे घर में दाखिल हुए तो उन्होंने घर के सदस्यों को फांसी पर लटके हुए पाया. आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के चलते सदस्यों ने सुसाइड कर लिया, वहीं यह भी आशंका है कि परिवार की मौत करीब 4 दिन पहले हुई है।

पुलिस ने बताया कि जब घर का मुखिया शंकर अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घर के लोग पिछले कई दिनों से उसका फोन नहीं उठा रहे थे तभी उसे शक हुआ था, इसके बाद वो फौरन अपने घर पहुंचा था।

Related Articles

Back to top button