ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
देश

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर कसा तंज, कहा- लाल टोपी लगाते हैं, जालीदार टोपी जेब में रखते हैं

बलिया: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। प्रदेश में चल रही सभी पार्टियों की रैलियां चुनावी तैयारियों को बयां कर रही है। इन्हीं रैलियों से नेताओं का एक दूसरे पर हमला बोलने का सिलसिला चरम पर है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इन चुनावी हिंदुओ से सावधान रहना। सबसे बड़ा परिवर्तन ये आया कि सपा का प्रचार करने वाले और गुंडे लाल टोपी लगाकर जालीदार टोपी जेब मे रखने लगे हैं।

जनता को संबोधित करने के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कल अखिलेश जी परशुराम की प्रतिमा लगाकर पूजा कर रहे थे। जो राम का नही हुआ वो परशुराम का क्या होगा। मंच से अखिलेश से सवाल पूछा कि 2014 के पहले कब राम लला की जन्मभूमि , बाबा विश्नाथ की धरती और कृष्णभूमि पर गए थे। जब जनता  2014 में जागी औए सूपड़ा साफ कर दिया तब  आपको मंदिर और भगवान के दरबार याद आने लगे।

उन्होंने कहा कि पटेल का अपमान करने वाले एवं जिन्ना का नाम क्यों लेते हैं। पिछड़ा वर्ग के सबसे बड़े नेता है तो राम जन्मभूमि के लिए अपनी कुर्सी बलिदान करने वाले कल्याण सिंह के अंतिम साँसों के बाद श्रद्धांजलि देने क्यों नही गए। अखिलेश कटघरे में है। इस बार 47 का आंकड़ा पर नही कर पाएंगे । सपा अब इतिहास के पन्नो में दर्ज होगी।

Related Articles

Back to top button