ब्रेकिंग
Jalandhar Crime Suspicion: जालंधर में 3 साल की बच्ची के साथ घूमते नशेड़ी को लोगों ने पकड़ा; जानें क्... Jalandhar Gold Price News: जालंधर में आज सस्ता हुआ सोना और चांदी; जानें 24K, 22K गोल्ड और चांदी का न... Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ...
देश

केंद्र के समान महंगाई भत्ता की मांग को लेकर कर्मचारी अधिकारी कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर महंगाई भत्ता एवं अन्य मांगों को लेकर राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डा. एसपी सोनी की अध्यक्षता में ज्योतिपुर स्थित कर्मचारी भवन में बैठक हुई।

फेडरेशन के कार्यकारी जिला संयोजक कमाल खान सह संयोजक आरपी अहिरवार, सचिव सचिन तिवारी माधव प्रसाद रौतेल ने बताया है कि राज्य शासन के द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता आवास भत्ता प्रदान नहीं किए जाने से प्रांतीय निकाय के द्वारा 12 जनवरी को मौलिक अधिकार रैली तथा 28 व 29 जनवरी को सामूहिक अवकाश का आंदोलन किया जाएगा। रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर सौंपा जाएगा। सरकार बिना आंदोलन किये मांगे पूरी नहीं करती है। इसलिए फेडरेशन से जुड़े सभी कर्मचारियों संगठनों को एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष इस आगे बढ़ाएं।

शिक्षक संघ के कैलेंडर का किया गया विमोचन

रतनपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर परद मुख्य अतिथि बीईओ विजय टांडे ने कहा यह एक बहुत ही उपयोगी कैलेंडर है इसमें समस्त शासकीय अवकाश की जानकारी दी गई है। इसके कार्यालयों में उपलब्ध रहने के कारण कर्मचारियों को अवकाश संबंधी जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने राष्ट्रहित में कार्य करने वाले संगठन के संबंध में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला सचिव विद्यानंद साहू उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां महामाया की पूजा अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर सचिव सुखदेव कश्यप, बलराम पांडेय , दिनेश पांडेय, गोविंद दास वैष्णव ,सुखदेव पांडेय, जयप्रकाश वैष्णव, सुशीला रानी अग्रवाल ,गेंदराम कौशिक,संतोष शुक्ला अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button