ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
देश

राजनांदगांव में तीन डाक्टर के साथ एक रोगी भी कोरोना पाजिटिव

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के पेंड्री स्थित शासकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में उस समय हडकंप मच गया, जब अस्पताल के तीन डाक्टरों समेत एक भर्ती रोगी की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। भर्ती रोगी डोंगरगढ़ का रहने वाला है, जो अपने इलाज के लिए केजवल्टी वार्ड में भर्ती था। शनिवार को उसे बुखार और सर्दी ने जकड़ लिया, जिसके बाद उसने सोमवार को डाक्टर को अपनी परेशानी बताई।

इस बीच अस्पताल के तीन डाक्टर के पाजिटिव आने की खबर ने उसकी परेशानी को और बढ़ा दिया। रोगी ने कोरोना की जांच कराई, जिसमें उसकी रिपोर्ट भी पाजिटिव आयी। इसके बाद केजवल्टी वार्ड में भर्ती सभी रोगी और उनके स्वजन सकते में आ गए। इधर तीन डाक्टरों के पाजिटिव आने की खबर ने अस्पताल के कर्मचारियों की दहशत बढ़ा दी है। अस्पताल में हडकंप मच गया है। ज्ञात हो की चार दिन पहले ही अस्पताल का एक कर्मचारी पाजिटिव मिला था, जिसके बाद प्रशासन ने बसंतपुर स्थित अस्पताल कालोनी को माइक्रो कंटेनमेन जोन घोषित कर संक्रमित को होम क्वांराटाइन किया है। इसके बाद अस्पताल के तीन डाक्टर समेत चार लोगों के पाजिटिव खबर ने अस्पताल में दहशत फैला दी है

सीमा पर बढ़ी सख्ती

कोरोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने राज्य की इंट्री पाइंट महाराष्ट्र बार्डर पर सख्ती बढा दी है। अब महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से होकर आने वालों की सीमा पर कोरोना जांच की जा रही है। इसमें ऐसे प्रवासियों की कोरोना जांच हो रही है, जो कोरोना टीका का दोनों डोज नही लगा पाए है या जिन्हें सर्दी-बुखार है। दोनों टीका लगाने वालों से जानकारी लेकर उनका नाम ही बार्डर पर कर्मचारी लिख रहे हैं। जिले में भी कोरोना का मामला बढ़ रहा है। पखवाड़ेभर पहले जिले में कोरोना के चार से छह ही रोगी थे, लेकिन वर्तमान में संख्या 20 पार हो गई है।

Related Articles

Back to top button