ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
उत्तरप्रदेश

 कानपुर में प्रेमिका के हाथ की नसें काटकर फरार हुआ युवक हालत गंभीर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के बाएं हाथ की नस काट दी और फिर उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। महिला को खून से लथपथ देखकर कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक 24 वर्षीय महिला का पति मुंबई में जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता है। वह अपनी दो बेटियों के साथ जाजमऊ स्थित अपनी ससुराल में रहती है। महिला का एक व्यक्ति से संबंध था। महिला ने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर हाईवे पर जाजमऊ चेक पोस्ट के पास ले गया जहां उसने धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ की नसें काट दीं और फरार हो गया। जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने कहा हम उसके कथित प्रेमी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button