ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

कोरोना के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार दिख रहा : आईएमएफ

नई दिल्ली । कोरोना काल के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार देखा जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के उप प्रबंध निदेशक एंटोनेट सायह ने कहा कि महामारी से उबरने के बाद भारत आज विश्व अर्थव्यवस्था में एक ब्राइट स्पॉट के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को सेवा निर्यात में अपनी मौजूदा ताकत का लाभ उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों के लिए मुद्रास्फीति पर काबू पाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर मूल्य दबाव इसी तरह उच्च स्तर पर बना रहता है तब विकास और निवेश दोनों के लिए जोखिम बढ़ सकता है।

बता दें कि नवंबर में भारत की मुद्रास्फीति पिछले महीने के 6.77 प्रतिशत से घटकर 11 महीने के निचले स्तर 5.88 प्रतिशत पर आ गई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने मुद्रास्फीति के स्तर को ठीक करने के लिए पिछले साल मई से रेपो दर में 225 अंकों की वृद्धि की है।

आईएमएफ के उप निदेशक सायह ने कहा कि भारत को सेवा निर्यात में अपनी मौजूदा ताकत का लाभ उठाने की जरूरत है। वैश्विक मूल्य शृंखला में भागीदारी और संरचनात्मक सुधार करके रोजगार और विनिर्माण निर्यात को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व अर्थव्यवस्था में अच्छे स्थान पर है जो अपने औसत से काफी ऊपर की दर से बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button