ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
देश

रामविलास पासवान समेत इन 4 मंत्रियों ने नहीं ली ‘ईश्वर’ के नाम से शपथ

नई दिल्ली: भाजपा को लोकसभा चुनाव में असाधारण जीत दिलाने वाले नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार वीरवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। स्पष्ट जनादेश वाली गैर-कांग्रेसी सरकार के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले वह पहले नेता हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जहां मोदी ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। वहीं अधिकतर मंत्रियों ने भी ‘ईश्वर’ के नाम पर शपथ ली, लेकिन 4 मंत्री ऐसे रहे जिन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ नहीं ली।

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने हिन्दी में ‘सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा’ लेते हुए अपनी शपथ पूरी की। उनके अलावा राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भी इसी तरह शपथ ली। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने राव इंद्रजीत सिंह ने अंग्रेजी में शपथ ली। उन्होंने शपथ के दौरान ‘गॉड’ शब्द की जगह ‘आई सोल्मनली अफर्म’ के साथ शपथ ली। राज्य मंत्री सुरेश चन्द्र सांगणी ने भी इसी तरह शपथ ली। इस दौरान राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले किशन रैड्डी ने सबसे अलग चलते हुए शपथ लेने के बाद ‘भारत माता की जय’ का नारा बुलंद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button