ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस का गंभीर आरोप, भाजपा अपने प्रदेश कार्यालय परिसर से सटी दुकानें खाली कराने लगवा रही आग

भोपाल ।  प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने आरोप लगाए हैं कि राजधानी में स्‍थित प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय भवन परिसर से सटी दुकानें खाली कराने लिए भाजपा दुकानों में आग लगवा रही है। उन्‍होंने आग लगाने वाले का सीसीटीवी फुटेज जारी किया और पूछा कि चिन्हित आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? मिश्रा ने कहा कि भाजपा आपराधिक मानसिकता की पार्टी है। राजधानी भोपाल के बेशकीमती क्षेत्र ई-2 अरेरा कालोनी स्थित मजबूत पार्टी मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर वहां दस मंजिला इमारत बनाना केवल राष्ट्रीय हानि है। दीनदयाल उपाध्याय भवन परिसर से सटी दुकानों में काबिज़ दुकानदारों को बेसमेंट में जिस तरह प्रायोजित आग लगवा कर उन्हें भयाक्रांत कर विवशतावश बेदखल करने का वातावरण निर्मित किया जा रहा है, वह भाजपा के तालिबानी चरित्र को दिखा रहा है। गौरतलब है कि दीनदयाल उपाध्‍याय भवन परिसर से सटे कमर्शियल कांप्‍लेक्‍स में स्‍थित एक दुकान में गुरुवार रात लगी थी आग। केके मिश्रा ने कहा कि आग की घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, हबीबगंज थाने में आग की घटना की एफआइआर भी दर्ज हुई है। सीसीटीवी फुटेज में उपलब्ध चिन्हित आरोपित की शिनाख्त हो जाने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी तो दूर, उससे पूछताछ भी नहीं की गई। जिस तरह भाजपा ने न्यूनतम किराए पर पुराना आरटीओ दफ्तर भवन व उसका विशाल परिसर लिया है, वह भी न्यायसंगत नहीं है। क्या कोई राजनीतिक दल किसी सरकारी विभाग के कार्यालय का भवन और उसका परिसर एक लंबे समय के लिए किराए पर ले सकता है? उन्‍होंने मांग की कि भाजपा और परिवहन विभाग के बीच हुए समझौते, करार के दस्तावेज भी सार्वजनिक किए जाएं।

प्रज्ञा ठाकुर को बताया आतंकी

उन्होंने सीडी को लेकर हो रही सियासत के बीच प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी निशाने पर लिया। मिश्रा ने कहा कि दुर्भाग्य से वह चुनी हुई सांसद हैं, उसके अलावा वह सिर्फ आतंकी हैं। डाक्टर गोविंद सिंह के बारे में टिप्पणी करने से पहले वे स्वयं को देखें कि वो क्या हैं। प्रज्ञा ठाकुर अभी भी न्यायालय में आरोपित हैं। अपने ही साथी की हत्यारन हैं।

Related Articles

Back to top button