ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
लाइफ स्टाइल

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 45 पदों के लिए निकली भर्ती ,जल्द करे आवेदन..

TCGL Recruitment 2023: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड (टीसीजीएल) की आउसोर्सिंग कंपनी डीबी इंटरप्राइजेज ने थर्ड पार्टी पे-रोल के आधार पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में तैनाती के लिए भर्ती निकाली है। कंपनी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक ऑफिस असिस्टेंट / रिसेप्शनिस्ट के 32 पदों, एग्जीक्यूटिव के 9 पदों और सीनियर एग्जीक्यूटिव के 4 पदों समेत कुल 45 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों को वाराणसी, अयोध्या, देहरादून, चंडीगढ़, इंदौर, भुवनेश्वर, नागपुर समेत गुजरात के विभिन्न शहरों में स्थित टीसीजीएल ऑफिस में काम करने का अवसर दिया जाएगा।

आवेदन 10 जनवरी तक

डीबी इंटरप्राइजेज द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए निकाली गई भर्ती में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, dbenterprise.co.in पर एक्टिव किए गए पोस्टवाइज ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपना बॉयोडाटा, यूजी/पीजी मार्कशीट और सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण-पत्रों, जन्म प्रमाण-पत्र, आदि की प्रतियों को अप्लीकेशन पेज पर अपलोड करना होगा। उम्मीदवार आवेदन से पहले भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें और उसी पेज पर दिए लिंक से अप्लीकेशन सबमिट करें।

कौन कर सकता है आवेदन?

ऑफिस असिस्टेंट / रिसेप्शनिस्ट के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक और कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। वहीं, एग्जीक्यूटिव और सीनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए ट्रैवल व टूरिज्म मैनेजमेंट या हॉस्पीटैलिटी मैनेजमेंट में एमबीए या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। पर्यटन उद्योग में एक वर्ष का अनुभव (सीनियर एग्जीक्यूटिव के लिए तीन वर्ष का अनुभव) भी आवश्यक है।

 

Related Articles

Back to top button