ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
विदेश

चीन ने खत्‍म किया विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए क्‍वारंटाइन का नियम

बीजिंग। चीन में विदेशी यात्रियों के लिए क्‍वारंटाइन नियम को खत्‍म कर दिया गया है। पिछले तीन सालों से चीन में क्‍वारंटाइन अनिवार्य था। देश में कोविड के केसेज में तेजी से इजाफा हो रहा है। अधिकारियों ने पिछले दिनों तय किया था कि रोजाना मरीजों की संख्‍या जारी नहीं की जाएगी।

दिसंबर में ही चीन ने सख्‍त जीरो कोविड नीति को खत्‍म किया और इसके बाद संक्रमण अनियंत्रित हो गया। भारी विरोध के बाद चीन को कोविड नीति खत्‍म करने का फैसला लेना पड़ा। जीरो कोविड नीति की वजह से अर्थव्‍यवस्‍था बुरी तरह से चौपट हो गई थी।
मार्च 2020 से कोविड नीति के तहत पर्यटकों के लिए सरकारी केंद्रो पर चीन आने वाले यात्रियों के लिए क्‍वारंटाइन अनिवार्य किया था। इस क्‍वारंटाइन की समय सीमा पहले घटाकर तीन हफ्ते की गई और फिर इसे नवंबर में पांच दिनों का कर दिया गया था। इस नियम के खत्‍म होने के बाद चीनी नागरिकों में विदेश जाने की होड़ सी मच गई।

ट्रैवल वेबसाइट्स भी यात्रियों के सवाल जवाब से भर गईं। मगर करीब एक दर्जन देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्‍ट अनिवार्य कर दिया है। चीन इस समय कोविड संक्रमण से जूझ रहा है। इस महीने चीनी नया साल शुरू होने वाला है और माना जा रहा है कि स्थिति और खराब हो सकती है। इस दौरान लाखों चीनी नागरिकों के विदेश जाने की उम्‍मीद जताई जा रही है। ये यात्री उन शहरों सें भी हैं जहां पर कोविड की सबसे ज्‍यादा मार पड़ी है।

दूसरे देशों की तरफ से चीन के यात्रियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को चीन ने अस्‍वीकार कर दिया है। चीन के कब्‍जे वाला हांगकांग भी रविवार से पूरी तरह से खुल गया है। हांगकांग का बाजार इस समय मंदी के दौर से गुजर रहा है। हांगकांग से आने वाले यात्रियों को रवाना होने 48 घंटे पहले निगेटिव कोविड टेस्‍ट मुहैया कराना होगा। इन सबके बीच चीनी अथॉरिटीज ने तय किया है कि 1000 ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को सस्‍पेंड किया जाएगा जिन्‍होंने कोविड नीतियों की आलोचना की थी। चीन की पॉपुलर वाइबो पर 1120 अकाउंट्स के खिलाफ एक्‍शन लिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की तरफ से चीन में कोविड आंकड़ों पर चिंता जताई गई है। चीन में आधिकारि‍क तौर पर कोविड से 17500 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई मेडिकल एक्‍सपर्ट्स मान रहे हैं कि आंकड़ों को लेकर चीन झूठ बोल रहा है।

Related Articles

Back to top button