ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का गठन 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में र‎विवार को सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का गठन हो गया। शिमला में राजभवन में रविवार सुबह सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले पूर्व मंत्री और पूर्व लोकसभा सदस्य और सोलन से सबसे पुराने विधायक धनी राम शांडिल इसके बाद सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान किन्नौर के पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह बेटे शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह कांगड़ा के जवाली से चंदर कुमार कुसुमपट्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उनके साथ डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मुकेश अग्निहोत्री को दी गई। अब कांग्रेस की सरकार लगभग एक महीने बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस ने यहां 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। यानी कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस चुनाव में बीजेपी के खाते में 25 तो अन्य के हिस्से में तीन सीटें आई है। वहीं आम आदमी पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। इस चुनाव में 412 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर थी। कांग्रेस सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर घमासान की स्थिति है। दरअसल प्रतिनिधित्व को लेकर विभिन्न क्षेत्रों जातियों और गुटों को साधना सबसे मुश्किल माना जा रहा है। सीएम सुक्खू को पुराने और नए चेहरों को शामिल करते हुए संतुलन बनाना होगा। सूत्रों के मुतबिक 12 में से अब तक तीन जिलों को प्रतिनिधित्व मिल गया है। हमीरपुर से सुक्खू ऊना से अग्निहोत्री और चंबा के भटियात से पांच बार विधायक कुलदीप पठानिया विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा लाहौल और स्पीति और किन्नौर के जनजातीय क्षेत्रों को एक मंत्री मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button