ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

मप्र अजब, गजब और सजग भी : पीएम मोदी

इंदौर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को नया स्लोगन देते हुए कहा है कि मप्र आस्था, आध्यात्म से लेकर पर्यटन, स्किल और एजुकेशन में अजब है, गजब है और सजग भी है। इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का वर्चुअली उदघाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मप्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मप्र आस्था, आध्यात्म से लेकर पर्यटन, स्किल और एजुकेशन में अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है। ये समिट तब हो रही है जब भारत की आजादी का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए जुटे हुए हैं। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो ये हमारा सिर्फ एस्पीरेशन नहीं बल्कि हर भारतीय का संकल्प है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मोबाइल डेटा उपयोग करने में नंबन वन है। आइटी में नंबर वन है। भारत देश का तीसरा आटो मार्केट है। भारत के डिजिटल इंफ्रा के लिए हर कोई विश्वास से भरा हुआ है। भारत एक तरफ गांव-गांव तक आप्टीकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा रहा है। वह तेजी से पांच जी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। हर व्यक्ति के लिए इंटरनेट आफ थिंग्स और जो भी इंफ्रा बन रहे हैं वह भारत को गति देंगे। यह सब कोशिश भारत को ताकत देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक निर्णायक सरकार, सही नीयत से चलने वाली सरकार विकास को गति देकर दिखाती है। विकास के लिए सभी फैसले उतनी ही तेजी से लिए जाते हैं। आपने भी देखा है हमने बीते 8 वर्षों में रिफॉर्म की स्पीड को बढ़ाया है। बैंकिंग सेक्टर में रिकैपिटलाइजेशन और गवर्निग से जुड़े रिफार्म हो, जीएसटी के रूप में वन नेशन वन टैग जैसा सिस्टम बनाना हो, कई रोड़े हमने इनवेस्टमेंट के नजरिए से हटाए हैं।

Related Articles

Back to top button