ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

30 साल पुराना रिश्ता खत्म होने के बाद महाराष्ट्र में ऐसे सरकार बनाएगी सरकार

मुंबईः लगातार महाराष्ट्र में सियासी बदलाव हो रहे हैं और अब की बात करें तो शिवसेना ने अब सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। 56 सदस्यों वाली शिवसेना अब एनसीपी की मदद से महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है, लेकिन शिवसेना को एनसीपी की कुछ सर्तें माननी होंगी, जिसके बाद ही शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है। एनडीए की बात करें तो शिवसेना और एनडीए में अब किसी तरह का कोई भी सियासी रिश्ता बाकी नहीं बचा है। शिवसेना भी एनडीए से अलग होने को तैयार है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिपद से अलग होने को लेकर ट्वीट किया है।  जिसमें उन्होंने सरकार से अलग होने का एलान किया है।

कैसे बनेगी शिवसेना की सरकार

शिवसेना के पास 56 विधायक हैं, महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटे हैं और किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 145 का जादुई आंकड़ा चाहिए। ऐसे में अगर 54 सीटों वाली शरद पवार की पार्टी एनसीपी का समर्थन शिवसेना को मिल जाता है तो आंकड़ा 110 पहुंच जाता है। उसके बाद शिवसेना को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए और 35 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

सूबे में अन्य पार्टियों और निर्दलियों के खाते में 27 सीटें गई हैं, जबकि कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं, चूंकि बहुमत के लिए शिवसेना गठबंधन को एनसीपी के अलावा 35 सीटें दरकार हैं। ऐसे में उसके पास कांग्रेस के समर्थन के अलावा कोई चारा नहीं है।अगर कांग्रेस शिवसेना और एनसीपी साथ में आ जाती हैं तो ये गठबंधन बहुमत का जादुई आंकड़ा आसानी से पार कर रहा है। तीनों की सीटें 154 पर पहुंच जाती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना नेता संजय राउत आज शरद पवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वो सोनिया गांधी से भी मिल सकते हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि उद्वव ठाकरे भी सोनिया गांधी से फोन पर बात कर सकते हैं, अब अगर 44 सीटों वाली कांग्रेस भी एनसीपी के साथ शिवसेना को समर्थन देने पर मुहर लगा देती है तो सरकार गठन का रास्ता साफ हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button