ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

अपनी मंगेतर को फ्लाइट में किया इश्क का इजहार

नई दिल्ली । कुछ लोग इश्क का इजहार इस तरह से करते हैं कि दुनिया उनकी मोहब्बत की कायल हो जाती है। आप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए इश्क़ है तो इश्क़ का इजहार होना चाहिए… मशहूर शायर मुनव्वर राना की ये शायरी इश्क का इजहार करने से कतराने वालों का हौसला बुलंद करती है। इसी अंदाज को बल देते हुए एक मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जो एयर इंडिया फ्लाइट में एक शख्स की ओर से अपनी मंगेतर को प्रपोज करने का है। दरअसल एयर इंडिया के फ्लाइट से सफर कर रहे एक शख्स ने हवा में अपनी मंगेतर को एकदम गजब अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया। प्रपोज का अंदाज देखकर शख्स की मंगेतर पूरी तरह सरप्राइज हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट के हवा में काफी ऊपर पहुंचने के बाद धीरे से उठकर पीछे की तरफ आता है जहां एक सीट पर खिड़की के करीब उसकी मंगेतर बैठकर बाहर देख रही थी। युवक के हाथ में पिंक कलर का एक बड़ा बैनर है जिस पर उसकी मंगेतर के फोटो चारों तरफ लगे हुए हैं। बैनर पर बीच में अंग्रेजी में लिखा है कि मैं हमेशा के लिए तुम्हारे साथ एक मील चल सकता हूं। क्या आप मेरे साथ चलना चाहेंगे? युवती ये देखकर हैरान रह जाती है और अपने मुंह को हाथों से ढंक लेती है। फ्लाइट में बैठे यात्री उनके लिए तालियां बजाते हैं। शख्स अपने घुटनों पर बैठकर जेब से अंगूठी का बॉक्स निकालता है और उसे शादी के लिए प्रपोज करता है।

मीडिया के अनुसार एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो 2 जनवरी का है। युवक की मंगेतर लंदन से हैदराबाद होते हुए मुंबई जा रही थी। इस दौरान शख्स ने अपनी मंगेतर को प्रपोज करने के लिए पूरी प्लानिंग तैयार की थी। शख्स ने जिस अंदाज में अपनी मंगेतर को प्रपोज किया उसे देखकर प्लाइट में मौजूद सभी लोग कायल हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग प्यार के इजहार के इस अंदाज को खूब सराह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button