ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
उत्तरप्रदेश

भाजपा सरकार में दुष्कर्म के अपराधियों को महिमा मंडित किया जा रहा: अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक को दुष्कर्म मामले में सजा सुनाए जाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में दुष्कर्म के अपराधियों को महिमा मंडित किया जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रविवार रात यहां महादेवा मेला के समापन समारोह में पहुंचे कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राय ने लोधेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार में दुष्कर्म के अपराधियों को महिमा मंडित किया जा रहा है।

राय ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि सोनभद्र के दुद्धी से भाजपा विधायक जिन पर पहले से दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा चल रहा था, भाजपा ने टिकट देकर उनको विधायक बनाया। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। जबकि पीड़ित को न्यायालय से न्याय मिला। सोनभद्र की एक एमपी-एमएलए अदालत ने शुक्रवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट) से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को एक नाबालिग लड़की से 9 साल पहले दुष्कर्म करने के मामले में 25 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई और 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जो पीड़िता के पुनर्वास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

राय ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है। माताओं बहनों के साथ अन्याय हो रहा और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। तीर्थस्थलों की प्राचीनता से खिलवाड़ हो रहा है और वहां शॉपिंग मॉल बनाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम माथे पर चंदन लगाकर मिटाने के बाद राजनीति करने वालों में से नहीं हैं। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव से उनकी कोई तलखी नहीं है और रही लोकसभा चुनाव साथ लड़ने की बात तो यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करें।

Related Articles

Back to top button