ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के मित्रों तुम हाथ मत जोड़ो जनता से माफी मांगो, यहां गड्डों में सड़क है!

 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार दोपहर को बड़वानी पहुंचे। हेलीपैड से वे सीधे झंडा चौक पहुंचे। यहां चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में हुए समिट में करोड़ों के इन्वेस्ट की उद्योगपतियों ने घोषणा की। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस के मित्रों तुम हाथ मत जोड़ो बल्कि बड़वानी की जनता से माफी मांगों। यहां की सड़कें नहीं बनी। गड्डों में सड़कें और सड़क में गड्डा है। सीवरेज के लिए पूरा सड़क खोद दिया। प्रदेश से सीवरेज के लिए पैसा भेजा लेकिन काम नहीं हुआ। कमलनाथ आप भी माफी मांगों। गरीबों की योजनाएं बंद कर दी। किसानों से कर्जमाफी का छलावा किया। कमलनाथ ने युवाओं को बेरोजगार किया। भांजे-भांजियों से लेपटॉप वापस ले लिया। भाजपा सरकार ने बड़वानी में वापस सात हजार लोगों के नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री मेधावी योजना कमलनाथ ने बंद कर दी थी उसे फिर से चालू कर देंगे। नवलपुरा रोड सहित अन्य सड़कें अधूरी हैं।

नपा भाजपा की बनाइये बड़वानी की सारी सड़कें हम बनाकर देंगे। अवैध कालोनियों को वैध करेंगे। सभी कॉलोनियों को वैध करके सड़क, बिजली, पानी की समस्या का हल करेंगे। नर्मदा का पानी जहां नहीं मिला वहां पहुंचाएंगे। बड़वानी को मिनी स्मार्ट नगर बनाएंगे। इसका संपूर्ण विकास करेंगे। बड़वानी नपा का कांग्रेस का अध्यक्ष पांच साल में एक बार भी मुझसे मिलने नहीं आया।

दरअसल नगरीय निकाय चुनाव के तहत मुख्यमंत्री दो स्थानों पर चुनावी सभाएं लेंगे। पहले बड़वानी के झंडा चौक पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सेंधवा में सभा लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री हरदीपसिंह डंग, पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राजयसभा सदस्य डॉ सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button