ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

महमुदुल्लाह ने हार के बाद खिलाड़ियों को लताड़ा, कह दी ये बात

नागपुर : बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने गलतियों से सबक नहीं लेने के लिये अपनी टीम की आलोचना की और कहा कि टीम को टी20 क्रिकेट में अभी लंबा रास्ता तय करना है। बांग्लादेश कई अवसरों पर जीत के करीब पहुंचा, लेकिन उसे आखिर में हार का सामना करना पड़ा। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में पहला मैच जीतने के बाद वह अगले दोनों मैच गंवा बैठा और सीरीज 1-2 से हार गया। महमुदुल्लाह ने तीसरे और निर्णायक मैच में 30 रन से हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट में हमें लंबा रास्ता तय करना है। हमारे पास बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं। हमें अपने कौशल पर निर्भर रहना होता है। इसलिए हम खेल की अपनी समझ पर काम कर रहे हैं और मानसिक तौर पर अधिक सुसंगत हो गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अगर हम सुधार कर सकते हैं तो हमारी जीत की संभावना अधिक रहेगी।’’ महमुदुल्लाह ने कहा, ‘‘अगर आप देखो तो हमने हाल में कुछ मैचों में एक जैसी गलतियां की हैं। मेरा मानना है कि बड़ी टीमें इस मामले में काफी बेहतर हैं और वे इस तरह के लक्षय़ को हासिल कर सकती हैं। विकेट लक्षय़ का पीछा करने के लिये अच्छा था। हमारे गेंदबाजों ने उन्हें 174 रन पर रोककर अच्छी भूमिका निभाई। बहरहाल, हमने मैच का अच्छा अंत नहीं किया।’’ किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में बांग्लादेश सीरीज को रोमांचक स्थिति में पहुंचाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button