ब्रेकिंग
ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प... निवाड़ी में 4 दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, कॉल डिटेल और खरोंच के निशानों से सुलझी हत्याका... इंदौर के खजराना में ICICI बैंक की महिला कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, इलाके में फैली सनसनी नरवर किले से प्राचीन तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, MP-राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपियों को... धनबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन संकट में, खून चढ़ाने के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था की बाकी ... राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान
खेल

India vs bangladesh : रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की जीत का श्रेय जानिए किसे दिया

नागपुर : बंगलादेश को तीसरे और आखिरी ट्वंटी-20 मुकाबले में 30 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों की सराहना की। रोहित ने कहा कि गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही टीम को जीत मिली है। भारत की ओर से तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मात्र सात रन देकर छह विकेट झटके जिसकी मदद से भारत ने बंगलादेश को हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। कप्तान ने मैच के बाद कहा, ‘‘गेंदबाजों के कारण टीम को जीत मिली है। मुझे पता है कि मध्य ओवरों में ओस के कारण मुकाबला कठिन था।

एक समय बंगलादेश की स्थिति मैच में काफी अच्छी थी और हमारे लिए मुकाबला बेहद कठिन होता जा रहा था। टीम के लिए मैच में वापसी काफी शानदार रही।’’ रोहित ने कहा, ‘‘टीम के खिलाड़ियों ने मुकाबले में अपनी जिम्मेदारी समझकर प्रदर्शन किया। मैं समझ सकता हूं कि जब विकेट नहीं गिर रहे होते हैं तो आपके लिए मुकाबले में टिकना कठिन हो जाता है और परिस्थिति आपके अनुकूल नहीं रहती है। लेकिन इसका श्रेय गेंदबाजों को जाता है। हालांकि बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया जिस तरह से लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी की वो वाकई शानदार थी।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button