ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मध्यप्रदेश

प्रेम प्रसंग में देवरानी और जेठानी घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर हो गईं रफूचक्कर, पति थाने में लगा रहे गुहार

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में दो युवकों के प्रेम प्रसंग में पड़ी देवरानी और जेठानी एक साथ घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर फरार हो गई हैं। अब उनके पति थाने में अपनी पत्नियों को तलाशने की गुहार लेकर पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। मामला डबरा के वार्ड क्रमांक 4 खेरी मोहल्ले का है जहां से देवरानी जेठानी 28 जून 2025 से घर से गायब हैं, जेठानी के पति संतोष कुशवाहा ने बताया कि वह दोनों भाई मजदूरी करने जाते थे कब उनकी पत्नियों का प्रेम प्रसंग जुड़ गया यह उन्हें नहीं पता उनके बेटे ने जरूर उनकी पत्नी और बहू को दो युवकों से बात करते हुए देखा था।

तब उन्होंने बेटे को भी धमकाया के तूने घर पर किसी को बताया तो हम तुझे मारेंगे इसके डर से बेटे ने कुछ नहीं बताया जब 28 तारीख को संतोष की पत्नी और उसके छोटे भाई की पत्नी घर से गायब हो गई तब उनके बेटे ने उन्हें यह बात बताई है। संतोष ने डबरा पिछोर के रहने वाले दो युवकों पर अपनी पत्नी और भाई की पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है जिनके नाम छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा बताए जा रहे हैं। वहीं पर संतोष ने यह भी बताया कि वो और उसका भाई भूपेंद्र कुशवाहा दोनों सुबह से ही मजदूरी करने चले जाते थे और शाम को घर आते थे। इसी बीच छोटू कुशवाहा उनके घर पर आता था, वहीं उसकी पत्नी और उसके भाई की पत्नी को भगा कर ले गया है।

छोटी बहू अपने एक छोटे बच्चे को भी अपने साथ लेकर गई है। घर पर रखे जेवर और नगदी भी संतोष की पत्नी और उसके भाई की पत्नी लेकर गायब हो गई है। तो वहीं अब इस पूरे मामले में डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि फरियादी युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है और महिला किन हालातों में घर से गायब हुई है इसकी विवेचना भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button