ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
मनोरंजन

इस कारण बीमार पड़ीं दीपिका पादुकोण, पोस्ट शेयर कर कहा- जब आप…

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जो अपने खूबसूरत और दिलकश अंदाज के कारण फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों दीपिका के मिजाज कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी दोस्त उर्वशी केशवानी की शादी में पति रणवीर सिंह संग शिरकत कर खूब धमाल मचाया था। लेकिन अब दीपिका मस्ती करने के बाद बीमार पड़ गई हैं। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में कुछ ज्यादा ही मस्ती कर लो’ इस फोटो में दीपिका बहुत थकी हुई नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने अपने मुंह के पास थर्मामीटर लगाया हुआ है।

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वीडियो सामने आई थीं, जिसमें ये दोनों जमकर डांस कर रहे थे। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म गली बॉय का रैप भी इस सेलिब्रेशन में गाया था। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। दोनों ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों शादी के बाद पहली बार फिल्म 83 में नजर भी आने वाली हैं, ये फिल्म भारत की पहली क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत की कहानी पर आधारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button