ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में बिना इलाज के 2 छात्राओं को दिखाया बाहर का रास्ता, विधायक की लतड़ा के बाद होश में आया प्रबंधन

जबलपुर: जबलपुर संभाग (jabalpur division) के सबसे बड़े मेडिकल अस्पताल (medical collage jabalpur) में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 2 आदिवासी छात्राओं (two medical student) को इलाज नशीब नहीं हुआ। बल्कि उन्हें मेडिकल के बाहर कर दिया गया। जिस वजह से घायल अवस्था में ही दोनों आदिवासी छात्राएं और उनके परिजन भरी ठंड में मेडिकल के बाहर ही पड़े रहे। जब इस बात की जानकारी बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव (congress mla sanjay yadav) को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और मेडिकल परिषर में जमीन पर पड़ी छात्राओं का हाल जाना और तत्काल मेडिकल प्रबंधन को लताड़ लगाते हुए दोनों छात्राओं को मेडिकल में भर्ती करवाया।

विधायक द्वारा हड़काने के बाद होश में आया अस्पताल 

बरगी के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली 4 छात्राओं ने जल्द घर जाने के चलते शुक्रवार को एक पिकअप वाहन में लिफ्ट लेकर बैठ गई थी। लेकिन पिकअप वाहन चालक ने छात्राओं के घर के पास वाहन नहीं रुका। जिसके चलते किसी अनहोनी घटना को देखते हुए सभी छात्राओं ने तेज पिकअप वाहन से छलांग लगा दी। जिससे चारों छात्राओं को इलाज के लिए मेडिकल लाया गया। लेकिन देर रात मेडिकल में चारों छात्राओं में से दो छात्राओं को मेडिकल में भर्ती नहीं किया गया। बल्कि देर रात उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल से बाहर कर दिया गया। बच्चियों की हालत गंभीर होने के चलते उनके परिजन मेडिकल के बाहर ही पड़े रहे और इस घटना की जानकारी अपने स्थानीय विधायक संजय यादव को दी। जिसके बाद बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

Back to top button