ब्रेकिंग
Bilaspur Cyber Crime: बिलासपुर में म्यूल अकाउंट का बड़ा भंडाफोड़; 5-10 हजार में छात्रों-मजदूरों के ब... Raipur Crime News: रायपुर के कमल विहार में होटल की व्हाट्सएप चैट वायरल; युवतियों के फोटो भेजकर सौदेब... Raipur Crime News: रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बड़ी ठगी; शादी का झांसा देकर युवती को लूटने वा... Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर... Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का चिरमिरी में औचक दौरा; खाद वितरण में गड़बड़ी पर दो बड़े अधिक... Balodabazar: बारनवापारा में जंगली गौर (बायसन) का आतंक; हमले में एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर रूप से घ... Haryana Bank Scam: ₹590 करोड़ के घोटाले में CBI की पहली चार्जशीट; मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित 15 आर... Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में हड़कंप! हरियाणा सचिवालय और 11 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-...
मनोरंजन

टीना दत्ता की मां से पड़ी फटकार के बाद बदले श्रीजिता डे के बोल

बिग बॉस 16 में हुए एलिमिनेशन में एक्ट्रेस श्रीजिता डे की शो से छुट्टी कर दी गई है। कम वोट मिलने के कारण एक्ट्रेस की विनर बनने की दावेदारी खत्म हो गई, लेकिन बाहर आने के बाद भी शो उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। श्रीजिता ने शो में एंट्री करने के बाद टीना दत्ता को दूसरों घर तोड़ने वाली करार दिया था, जो घर से बाहर आने के बाद उन पर भारी पड़ रहा है।

बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद श्रीजिता ने बिग बज को इंटरव्यू दिया। जहां उन्होंने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा, “जब मैंने ये बात कही कि इसने कई लोगों के घर तोड़े है, मेरा ये मतलब नहीं था कि उसने सच में किसी का रिश्ता खराब किया है। मेरा मतलब था कि जो उन्होंने शालीन के साथ किया है उसकी वजह से वो अपना करमा झेल रही हैं। मैंने जब ये बात कही थी उस वक्त मैं उनसे बेहद नाराज थी।”

अपनी गलती मानते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैंने ये बात टीना की शालीन संग रिश्ते पर कही थी, लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि मुझे ये बात नहीं कहनी चाहिए थी और घर से बाहर आते वक्त मैंने उनसे माफी भी मांगी।” टीना पर श्रीजिता द्वारा किए गए इस कमेंट को लेकर उनकी मां मधुमिता दत्ता ने भी रिएक्ट किया था और नाराजगी जताते हुए कहा था कि उनकी बेटी पर लगाए गए इस इल्जाम का वो सबूत देखना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button