ब्रेकिंग
गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श... लुधियाना के गांव रतनगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल लुधियाना में हैवानियत: वीडियो बनाने का विरोध करने पर घर में घुसे 20-25 गुंडे, गर्भवती महिला से मारपी... लुधियाना में कूरियर से अफीम तस्करी का भंडाफोड़: DHL दफ्तर से 1.138 किलो अफीम बरामद, रोटी मेकर में छु...
हरियाणा

चाइनीज मंजे से कटा 4 साल के मासूम बच्चे का चेहरा, डॉक्टरों ने 120 से ज्यादा टांके लगाए

लुधियाना । लोहड़ी के पावन दिन पर 4 साल का मासूम बच्चा चाइनीज मंजे की चपेट में आ गया। दरअसल लोहड़ी पर्व के कारण वह माता-पिता के साथ गुरुद्वारा श्री कटाना साहिब में माथा टेककर समराला अपने घर लौट रहा था। अचानक ही चलती कार से आकाश में उड़ती पतंग को देखने के लिए खिड़की खोली तब हवा में लहरा रही चाइना डोर ने उसके चेहरे को काट दिया। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

बच्चे के पिता विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उनके मासूम बेटे का चेहरा इतनी बुरी तरह से कट गया था कि डॉक्टरों ने पहले उनके बच्चे के चेहरे पर 120 से ज्यादा टांके लगाए। लेकिन बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टरों को रात में ही बच्चे का ऑपरेशन करना पड़ा। इस घटना पर पुलिस ने चाइना डोर की बिक्री को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। लेकिन अब सवाल उठता है कि पुलिस की सख्ती के बाद भी इस खूनी चाइना डोर की बिक्री नहीं रुकी और 4 साल के मासूम बच्चे की जान फिर खतरे में आ गई जो आज भी अस्पताल में असहनीय दर्द से कराह रहा है।

Related Articles

Back to top button