ब्रेकिंग
Organ Donation Bhopal: ब्रेन डेड महिला ने दी दो लोगों को नई जिंदगी; परिजनों के फैसले से मानवता की मि... Twisha Sharma Death Case: भोपाल मॉडल केस में CBI की सख्ती; आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी Bhojshala Dhar News: मां वाग्देवी की प्रतिमा भारत लाने की मांग तेज; सनातन महासंघ के पदाधिकारियों ने ... Dewas Road Accident: शिप्रा अमलतास हाईवे पर भीषण हादसा; कार की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत, ग्रामी... Dindori Road Accident: शहपुरा में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, एक युवक की मौत Bhopal Stunt Video: पुणे से पटना जा रही कार के साथ भोपाल की सड़कों पर स्टंटबाजी; चालक गिरफ्तार, गाड़... Chitrakoot Power Crisis: जज के बंगले की बिजली कटी तो पूरे शहर में हुआ अंधेरा; चित्रकूट विवाद ने पकड़ा... Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान...
देश

दिल्‍ली-एनसीआर में अभी शीतलहर चलेगी

नई दिल्ली । दिल्‍ली-एनसीआर में अभी शीतलहर चलेगी। राजस्‍थान के कई शहरों में शून्य पर पारा रहा। कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीघ्र ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम इलाके में रविवार को शीतलहर का कहर जारी रहा जिसके कारण न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिलने के आसार हैं लेकिन उससे पहले सर्दी और बढ़ेगी। उत्तर-पश्चिम भारत में राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब राजस्थान हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को शीतलहर चलने से सर्दी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं पंजाब हरियाणा दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापतान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार थार के रेगिस्तान के पास स्थित चुरू जिले में इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब हरियाणा दिल्ली पूर्वी राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिम के अन्य हिस्सों में खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 18 जनवरी को भारत के उत्तरी-पश्चिमी और मध्य इलाके में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं राजस्थान पंजाब हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान शीतलहर चलने की संभावना है।

कुछ इलाकों में 16 से 18 जनवरी के बीच बर्फ जमने की आशंका 
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में 16 से 18 जनवरी के बीच बर्फ जमने की आशंका है। कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो शुक्रवार की रात के मुकाबले आधा डिग्री कम था। अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो पिछली रात के मुकाबले पांच डिग्री कम था। जम्मू-कश्मीर का पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा।

Related Articles

Back to top button