ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, बालाघाट के 100 नक्सल प्रभावित गांवों के विकास के लि... Shivpuri Crime News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं मे... Haryana Weather Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का हरियाणा में असर, 15 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृ... Gurgaon Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस में पीछे से घुसी तेज रफ्ता... Faridabad News: पंजाब में हैंड ग्रेनेड हमले का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार, ISI और आतंकी शहजाद भट्टी ... Army Gunner Firing in Jind: पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचे फौजी ने चलाईं 6-7 गोलियां, पुलिस ने ... Haryana Vehicle Registration Boom: हरियाणा की सड़कों पर दौड़ पड़े 46 लाख से ज्यादा नए वाहन, गुरुग्रा... Haryana Government Employees Hike: त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.15 लाख कर्मचा... Haryana Unrecognized Schools Action: हरियाणा में अवैध रूप से चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर श... चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला, स्कूलों में पीने के ...
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित हुए शिवम मिश्रा

भोपाल। खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सामुदायिक कार्यों के लिए कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय महोत्सव राष्ट्रीय समारोह में सूचना प्रसारण मंत्री कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत मुख्यमंत्री कर्नाटक बसवराज द्वारा हमीदिया कॉलेज भोपाल में अध्ययनरत एम.ए राजनीतिक विज्ञान के द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम मिश्रा को एक लाख रूपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान किया गया।  शिवम मिश्रा को यह पुरस्कार सामुदायिक कार्यों और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने की उनकी गतिविधियों के आधार पर पुरस्कृत दिया गया है।

 उल्लेखनीय है कि श्री मिश्रा ने  नेहरू युवा केंद्रजिला प्रशासन मप्र जन अभियान परिषद एवं राज्य शासन सहित केंद्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग करते हुए भूमिका निभाई। विगत पांच वर्षों में स्वच्छ भारत अभियान पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता स्वास्थ्य जागरूकता सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम कोविड-19 जागरूकताजल संरक्षण मतदाता जागरूकता राष्ट्रीय एकतावित्तीय साक्षरता आदर्श ग्राम

निर्माण हेतु विभिन्न कार्य किए।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा  शिवम को वोटर अवेयरनेस एवं स्वच्छता गतिविधियों के लिए एंबेसडर के तौर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए भी सम्मानित किए जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को नव भारत के निर्माण से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे स्वच्छ भारत अभियान स्वास्थ्य जागरूकता जल संरक्षण पौधारोपण डिजिटल इंडिया अभियान सहित अनेक गतिविधियों में भागीदारी करते हुए

शिवम् ने जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।
शिवम् ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। शिवम ने स्वयं के खर्चे पर घर पर ही ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन तैयार कर अपने ग्राम केशासकीय स्वास्थ्य केंद्र शासकीय विद्यालय तथा पुलिस थाने में तैनात सुरक्षा बलों को भी प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे हैं कोरोना वॉलिंटियर अभियान से जुड़कर वैक्सीनेशन एवं मास्क जागरूकता के लिए भी सराहनीय कार्य किया।

Related Articles

Back to top button