ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
हरियाणा

कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 11 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

रोहतक: कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या मामले में जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने सभी 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। खास बात यह है कि हिनियस क्राइम को देखते हुए इस मर्डर के दो जुवेनाइल आरोपियों को भी बराबर की सजा सुनाई गई है। बता दें कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302, 120 बी और 34 के तहत मुकदमा चला था।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2016 की सुबह मॉडल टाउन स्थित एक पार्क में  सैर करते समय कांग्रेस नेता अशोक काका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अशोक काका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी मानें जाते थे और वे हेफड़ के चेयरमैन पद पर भी रह चुके हैं। काका की हत्या मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। सात साल चले इस केस में एडीशनल सेशन जज राकेश कुमार की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अशोक काका के वकील सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में कुल 11 आरोपियों में से दो नाबालिग थे। कोर्ट ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि उम्रकैद के अलावा धारा 302 के तहत आरोपियों पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर 3 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इसी प्रकार 120-बी के तहत 3 हजार जुर्माना व जुर्माना न भरने पर 3 महीने की सजा काटनी होगी। धारा 34 में 20 हजार रुपये जुर्माना व 2 साल की सजा काटनी होगी। बता दें कि सभी 11 दोषियों को सुनारिया जेल में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button