ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
उत्तरप्रदेश

स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने बाइक सवार शख्स पर बरसाई गोलियां

जौनपुर के जफराबाद थाने से महज डेढ़ किमी की दूरी पर बुधवार की दोपहर में दिनदहाड़े बुलेट सवार एक युवक को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बुलेट सवार युवक के पेट के पास कमर से थोड़ा ऊपर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरगंज निवासी अमिताभ मिश्रा (40) कहीं से जौनपुर की तरफ आ रहे थे।

जफराबाद थाने से करीब डेढ़ किमी पहले महरूपुर गांव के समीप ही एक स्कार्पियो सवार बदमाशों ने आगे आगर गोली चलायी। अमिताभ मिश्र को निशाना बनाकर चलती स्कार्पियो से गोली मारने के कारण गोली उनके कमर के ऊपर पेट के पास लगी। गोली लगते ही अमिताभ बुलेट से गिर गए। आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चौकी प्रभारी जफराबाद आशीष पांडेय ने बताया कि गोली चलने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी कैमरे आदि के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अमिताभ विभिन्न कार्यालयों में स्टेशनरी से जुड़े सामानों की आपूर्ति करने का काम करते थे।

 

Related Articles

Back to top button