ब्रेकिंग
Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा...
देश

महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भाजपा को लगा झटका, आजसू से गठबंधन टूटा

रांची: महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी भाजपा को झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा और आजसू का गठबंधन टूट गया। विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारें पर समझौता न होने पर गठबंधन टूट गया। उधर भाजपा ने घोषित सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया। लोहरदगा और चंदन कियारी सहित 11 उम्मीदवारों के नाम भाजपा ने जारी किए हैं। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच चरण में होंगे।मतदान का पहला दौर 30 नवंबर को और अंतिम तथा पांचवां चरण 20 दिसंबर को होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

प्रथम चरण में कुल 13 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि राज्य की 81 सीटों में से तेरह सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। इनमें चतरा, गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं। इन तेरह सीटों में चतरा, लातेहार और छतरपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटें हैं जबकि गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा और मनिका अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीटें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button