ब्रेकिंग
Moradabad GST Fraud: मुरादाबाद में 90 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा, बोगस फर्मों और फर्जी ई-वे बिल क... National Unity Day 2026: लखनऊ में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी ने दिलाई एकता की शपथ, अनुच... Lucknow Murder Case: करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस ने नहीं मांगी कस्टडी... Panchkula School Case: संस्कृति मॉडल स्कूल में केजी की छात्रा पर जानलेवा हमले का खौफनाक सच आया सामने... Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ...
मध्यप्रदेश

अनूपपुर के जैतहरी में मतदाताओं को कथित रूप से रुपए बांटते भाजपा कार्यकर्ता

अनूपपुर। जिले के जैतहरी नगर पालिका परिषद जैतहरी में शुक्रवार को वोटिंग होनी है। जनता अपना मताधिकार का प्रयोग कर अपने वार्ड से पार्षद उम्मीदवार को जीत का ताज पहनाकर वार्ड कि कमान देने को तैयार हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं के वीडियो चुनाव से पहले सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति का वीडियो सामने आया था गुरुवार शाम को भाजपा के एक कार्यकर्ता का वीडियो इंटरनेट में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोगों को रुपए बांटते हुए दिख रहे हैं। इस मामले में रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद जैतहरी विजय डहेरिया द्वारा गुरुवार की शाम आनंद अग्रवाल प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 6 नगर निकाय जैतहरी को नोटिस जारी की है। नोटिस में पूछा गया है कि अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यह शिकायत जैतहरी वार्ड 6 प्रत्याशी महेंद्र कुमार सोनी के लिखित आवेदन पर हुई है। इस पूरे मामले में भाजपा का कोई भी पदाधिकारी मीडिया से अपना पक्ष नहीं रख रहे हैं कि आखिर वीडियो में कितनी सच्चाई है।

वीडियो की सच्‍चाई की जांच बाकी

जानकारी अनुसार भाजपा कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल के द्वारा वोटरों को पैसे बांटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह वार्ड पांच के भाजपा प्रत्याशी बिट्टी बाई के समर्थन में वोट डलवाए जाने के संबंध में रुपये देते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कब की है वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी हकीकत प्रशासन की जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा। इसी तरह बुधवार को जैतहरी नगरपरिषद के अध्यक्ष पति का गाली देने, धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस कार्य के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाती है या संबंधित उम्मीदवार का नामांकन निरस्त किया जायेगा। अब जनता ही तय करेगी कि अपना वोट वह किस प्रत्याशी को देकर जीत का ताज पहनाकर वार्ड में अपना पार्षद बनाते हैं। कई पार्टियों के उम्मीदवार के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी वार्डों में अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरी है।

इनका कहना है

वीडियो वायरल के बाद इस मामले में नोटिस जारी कर दी गयी है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

-विजय डहेरिया रिटर्निंग अधिकारी जैतहरी

भाजपा के लोग पूरे वार्डो में रुपये बांटकर चुनाव जीतने का प्रयास किया जा रहा है इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है। प्रशासन ने कहा की हम कार्यवाही करेंगे।

-जयप्रकाश अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड़ एक पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनूपपुर

Related Articles

Back to top button