ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
विदेश

लश्कर नेता मक्की ने जेल से जारी किया वीडियो

लाहौर। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के उप नेता अब्दुल रहमान मक्की ने गुरुवार को लाहौर की कोट लखपत जेल से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में मक्की ने अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है।हालांकि, मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (JuD) का संस्थापक हाफिज सईद का बहनोई मक्की ने 26/11 के हमले का जिक्र नहीं किया, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति ने सोमवार को 68 वर्षीय मक्की को नामित आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था।

भारत और उसके सहयोगियों के वर्षों के प्रयासों के बाद मक्की को संपत्ति जब्त करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध के अधीन लाया गया।मक्की ने कहा कि मेरा मानना है कि मुझे आतंकवादियों की सूची में शामिल का आधार भारत सरकार द्वारा सिद्धांत के विपरीत और गलत सूचना पर आधारित है। मैं ओसामा बिन लादेन, अयमान अल-जवाहिरी या अब्दुल्ला आजम से कभी नहीं मिला, जैसा कि कुछ प्रोपेगेंडा रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है।

वह 2019 से जेल में है जहां वह सईद और कुछ अन्य LeT और JuD के वरिष्ठ नेताओं के साथ आतंकी वित्त मामलों में कई सजा काट रहा है।मक्की 2019 से जेल में बंद है। जहां वह सईद और कुछ अन्य लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के वरिष्ठ आतंकियों के साथ आतंकियों को वित्तीय सहायता पहुंचाने के कई मामलों में सजा काट रहा है।

उसने कहा कि वह अल-कायदा और आईएसआईएस के विचारों और कार्यों को पूरी तरह से विपरीत मानता है, जिसमें वह विश्वास करते हैं। उसने कहा कि मैं इस तरह के समूहों द्वारा किए गए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा की निंदा करता हूं। मैं कश्मीर के संबंध में पाकिस्तानी सरकार की प्रमुख स्थिति में विश्वास करता हूं।

 

Related Articles

Back to top button