ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
धार्मिक

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं मां लक्ष्मी की प्रतिमा? मिलते हैं अशुभ परिणाम

Vastu Tips: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा है। इन्हीं कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उनको जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि व धन की कमी नहीं होती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी एक बार जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसकी किस्मत पलटते देर नहीं लगती। वहीं जिन लोगों से नाराज होती हैं, उनको जीवन में हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना है। ऐसे लोग लाख कोशिश के बावजूद भी जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते हैं। इसलिए गलती से भी मां लक्ष्मी को नाराज नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में ऐसे कई काम बताए गए हैं, जिनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इन्हीं में से इस गलती है गलत दिशा में देवी की प्रतिमा या मूर्ति लगाना। ऐसे में चलिए जानते हैं लक्ष्मी जी की तस्वीर या मूर्ति को घर की किस दिशा में लगाना शुभ होता है…

इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की प्रतिमा
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा हमेशा हमेशा उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इस दिशा में  मां लक्ष्मी को विराजमान करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही व्यापार में लाभ और करियर में तरक्की मिलती है।

दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं मूर्ति
दक्षिण दिशा यमराज की मानी जाती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना अशुभ माना गया है। इस दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा लगाने से घर की धन-दौलत धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

घर में न लगाएं मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर  
घर में कभी भी मां लक्ष्मी की खड़ी हुई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का ऐसा स्वरूप चंचल माना जाता है। खड़ी हुई अवस्था में देवी की तस्वीर लगाने से वे ज्यादा दिनों तक आपके घर में नहीं ठहरेंगी और दूसरी जगह चली जाएंगी।

घर में एक से ज्यादा तस्वीरें न हों
एक बात का और ध्यान दें कि घर में मां लक्ष्मी की एक से ज्यादा प्रतिमा या तस्वीर नहीं होनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

 

Related Articles

Back to top button