ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
व्यापार

31 मार्च तक नहीं किया यह काम तो बेकार हो जाएगा आपका पैन कार्ड

पैन कार्ड ऐसा डॉक्यूमेंट हैं, जिसकी जरूरत समय-समय पर पड़ती रहती है। चाहे सरकार की किसी योजना का लाभ उठाना हो या बैंक में कोई लेन-देन करना हो, इसकी जरूरत पड़ती रहती है, इसलिए ये जरूरी है कि आपका पैन कार्ड वैध हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1 अप्रैल, 2023 से कुछ शर्तों को न मानने से पैन कार्ड की मान्यता खत्म हो जाएगी?
हाल में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर कार्ड होल्डर्स को अलर्ट किया है कि 31 मार्च, 2023 तक अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड से लिंक करा लें। ऐसा नहीं करने पर पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

IT डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट नोटिस

कार्ड होल्डर्स को इस बात से अलर्ट करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि ‘आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, सभी पैन कार्ड धारकों को 31 मार्च, 2023 से पहले अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। अनलिंक पैन 1 अप्रैल, 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा। हालांकि, इसमें छूट की श्रेणी में आने वाले धारकों को शामिल नहीं किया गया है।

बढ़ाई गई है तारीख

जानकारी के लिए बता दें कि पैन कार्ड को आधार से जोड़ने की यह अंतिम तारीख नहीं है। इससे पहले बीते साल 31 जून, 2022 को लिंक कराने की अंतिम तारीख रखी गई है। 1 जून के बाद आधार से पैन ना लिंक होने पर 1000 रुपये के जुर्माने को भी तय किया गया था।

क्यों जरूरी है आधार का पैन कार्ड से लिंक

पैन कार्ड आज के समय में वैसे जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है, जो आपके हर वित्तीय कार्ड के लिंक होता है। बैंक खाता खोलने से लेकर म्यूचुअल फंड में निवेश, ऑनलाइन लेन-देन के लिए कराए जाने वाले तक, हर वित्तीय कामों में की जरूरत होती है।

 

Related Articles

Back to top button