ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

रास्ते में पड़े AIADMK फ्लैग को बचाने के चक्कर में महिला का हुआ एक्सिडेंट

चेन्नई। कोयम्बटूर में एक सड़क हादसे में 30 साल की महिला घायल हो गई है। महिला को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सोमवार को ये महिला सड़क पर स्कूटर से अपने गंतव्य स्थान पर जा रही थी। इस बीच रास्ते में उसे अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का फ्लैग दिखा। इसको बचाने के चक्कर में उसको एक ट्रक ड्राइवर ने पीछे से टक्कर मार दी। महिला की को काफी चोटें आई है। इसके अलावा उसके स्कूटर को भी काफी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

सड़क हादसे का यह पहला मामला नहीं  है। इससे पहले भी कई सड़क हादसों की खबर आई  है। अक्सर गलत तरीके से गाड़ी चलाने पर या फिर गाड़ी की स्पीड़ ज्यादा होने से सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए हाल ही में सितंबर महीने में सरकार की तरफ से नए यातायात नियम लागू किए गए थे। इसका मकसद सड़क हादसों में रोक लगाना रहा। नए नियम के मुताबिक, चालान काटे जाने पर जुर्माने की राशि में बढ़ोतरी की गई थी। नए नियम के बाद देशभर में काफी चालान भी काटे गए।

शुरुआत में इस नए नियम का लोगों ने काफी विरोध किया, लेकिन धीरे-धीरे जनता नियम के मुताबिक चलने लगी और अपनी गाड़ी के जरुरी कागजात भी रखने लगी। यही नहीं काफी संख्या में लोग गाड़ी चलाते हुए सीट बेल्ट या हेलमेट पहनना जरुरी नहीं समझते थे, लेकिन जैसी ही सरकार की तरफ से जुर्माना राशि को बढाया गया तो धीरे-धीरे सभी सभी लोग नियमों का पालन करने लगे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने भी यह भरोसा जताया था कि नए नियमों से सड़क हादसों में रोकथाम लगाने में सहायता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button