ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

BRICS सम्मेलन के लिए ब्राजील रवाना हुए PM Modi

नई दिल्ली। Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में पिछले 19 दिनों से चल रहे राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अचानक कैबिनेट की बैठक बुला ली है। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज ही ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील रवाना होना है। ब्राजील जाने से पहले अचानक से बुलाई गई उनकी कैबिनेट बैठक को महाराष्ट्र के राजनीतिक हालातों के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मालूम हो कि महाराष्ट्र में पिछले 19 दिनों से सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक संकट चल रहा है। राज्य में शिवसेना-भाजपा गठबंधन के पास बहुमत होने के बावजूद सरकार बनती नहीं दिख रही है। शिवसेना राज्य में अपने 35 वर्ष पुराने गठबंधन को खत्म कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के प्रयास में है। शिवसेना सरकार चाहती है कि नई सरकार में मुख्यमंत्री पद उसके पास हो। इसी वजह से सरकार गठन में देरी हो रही है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2019) में हिस्सा लेने के लिए 13-14 नवंबर को ब्राजील में होंगे। सूत्रों ने कहा कि मंगलवार दोपहर प्रधानमंत्री ब्राजीलिया रवाना होंगे। इस सम्मेलन का विषय ‘अभिनव भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि’ है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि मोदी छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2014 में ब्राजील के फोर्टालेजा में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

प्रधानमंत्री का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से भी अलग से मुलाकात करने की योजना है। वह ब्रिक्स बिजनेस फोरम के समापन समारोह में भी हिस्सा लेने जा रहा। प्रधानमंत्री ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के ब्रिक्स नेताओं के साथ बैठक में भी हिस्सा लेंगे। ब्रिक्स पांच उभरती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button